Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

जम्मू-कश्मीर का अन्य राज्यों से सड़क संपर्क टूटा, एनएच-44 पर आने-जाने वाले दोनों पुल क्षतिग्रस्त, वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त, जनजीवन अस्त-व्यस्त

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग लोगेट मोड पर स्थित जम्मू की तरफ जाने वाला एक महत्वपूर्ण पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि उसी के साथ लगता कठुआ की ओर आने वाला पुल भी बाढ की चपेट में आ गया, जिसके कारण जिला प्रशासन ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से आवाजाही बंद कर दी है।

24 Aug 2025

जम्मू-कश्मीर का अन्य राज्यों से सड़क संपर्क टूटा, एनएच-44 पर आने-जाने वाले दोनों पुल क्षतिग्रस्त, वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त, जनजीवन अस्त-व्यस्त

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ में कई हिस्सों में रात से लगातार हो रही भारी बारिश से जिले के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग लोगेट मोड पर स्थित जम्मू की तरफ जाने वाला एक महत्वपूर्ण पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि उसी के साथ लगता कठुआ की ओर आने वाला पुल भी बाढ की चपेट में आ गया, जिसके कारण जिला प्रशासन ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से आवाजाही बंद कर दी है। जिसके चलते जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लग गई हैं। सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। इस समय जम्मू कश्मीर का सड़क संपर्क अन्य राज्यों से टूट चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि इस भारी बारिश से कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर लोगेट मोड़ के पास एक पुल उफनती सहार खड्ड नदी के बहाव में बीच से ढह गया। अधिकारियों ने बताया कि तेज बहाव के कारण, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहार खड्ड पर बने दोनों पुलों पर यातायात रोक दिया गया। अधिकारियों ने वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया है। लेकिन वैकल्पिक मार्गों की भी खस्ता हो गई है क्योंकि उपरी इलाकों में भारी बारिश का पानी निचले इलाकों में भर गया। कठुआ के नगरी, बडाला, शेरपुर, खोख्याल आदि क्षेत्रों में भी भारी नुकसान पहुंचा है। सहार खड के दोनों तरफ जमीनों में भी भरी कटाव हुआ है। जिसमें खड के किनारे बने कई शमशान घाट बह गए। वहीं अगर बारिश लगातार रही तो सहार खड के किनारे बने रिहायशी इलाकों का भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि सहार खड पर बने एक पुल को भारी नुकसान पहुँचा है, जबकि दूसरे पुल में भी कमजोरी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने पुल को काफी नुकसान पहुँचा है। नए पुल की स्थिति को लेकर भी कुछ संदेह था, इसलिए एहतियात के तौर पर हमने उसे तुरंत बंद कर दिया। राजमार्ग अधिकारी और उनके इंजीनियर इसकी जाँच करने आ रहे हैं, और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप है। बाहरी राज्यों आए यात्री अपने-अपने वाहनों में बैठ स्थिति सामन्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जम्मू-कश्मीर का अन्य राज्यों से सड़क संपर्क टूटा, एनएच-44 पर
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग लोगेट मोड पर स्थित जम्मू की तरफ जाने वाला एक महत्वपूर्ण पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि उसी के साथ लगता कठुआ की ओर आने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News